होम/rajasthan/delhi-hotel-fire-ajmer-kishangarh-three-rajasthan-residents-dead-ashok-agrawal

दिल्ली अग्निकांड में समेत अजमेर के 3 लोगों की मौत, मार्बल कारोबारी अशोक अग्रवाल फूफा से मिलने गए थे

दिल्ली अग्निकांड में समेत अजमेर के 3 लोगों की मौत, मार्बल कारोबारी अशोक अग्रवाल फूफा से मिलने गए थे
राजस्थान
03 Jun 2026, 06:30 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Delhi hotel fire: दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में स्थित एक होटल में लगी भीषण आग से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 17 नागरिक विदेशी थे। जानकारी के अनुसार राजस्थान के भी 3 लोगों की मौत इस अग्निकांड में हो गई। इनमें अजमेर के रहने वाले वृद्ध दंपति जंवरी लाल और कमला देवी और किशनगढ़ के 62 वर्षीय मार्बल व्यापारी अशोक अग्रवाल शामिल थे। घटना की सूचना के बाद से ही परिवार में शोक की लहर है।

किशनगढ़ के प्रसिद्ध मार्बल व्यापारी थे अशोक अग्रवाल

किशनगढ़ के निवासी महेश पंसारी ने बताया कि लक्ष्मी विहार निवासी अशोक अग्रवाल अपने फूफा राधेश्याम से मिलने दिल्ली गए हुए थे। राधेश्याम अग्रवाल बीमार हैं उनका मालवीय नगर क्षेत्र में स्थित एक हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। ऐसे में अशोक अग्रवाल उनसे मिलने दिल्ली गए हुए थे। महेश ने बताया कि हाॅस्पिटल में मुलाकात के बाद वे मालवीय नगर में स्थित एक होटल में रूक गए थे। बुधवार सुबह होटल में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां ठहरे लोग समय पर बाहर नहीं आ सके। इस हादसे में अशोक अग्रवाल की मौत हो गई।

अशोक अग्रवाल की मौत के बाद से ही परिजनों में शोक की लहर है। शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठान से जुड़े लोगों ने उनकी मृत्यु पर शोक प्रकट किया है। बता दें कि अशोक अग्रवाल के परिवार में पत्नी सरोज देवी, दो बेटे, पुत्र वधु और पौत्र-पौत्रियां है। वहीं हादसे में हताहत हुए दंपति भी अजमेर के गुलाबबाड़ी क्षेत्र के रहने वाले थे। उनके बारे में अभी और जानकारी सामने नहीं आई है।

दिल्ली अग्निकांड में 21 लोगों की मौत

बता दें कि दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित एक होटल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई है। अग्निकांड के बाद होटल के ऊपरी मंजिलों में मौजूद लोग जान बचाने के लिए नीचे कूद गए। सूचना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस पूरे अभियान के दौरान 40 से अधिक लोगों को बचाया गया। वहीं गंभीर घायलों को नजदीकी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.