होम/rajasthan/dheeraj-gurjar-exclude-from-up-aicc-secretary-post-rajasthan

राहुल-प्रियंका के करीबी धीरज गुर्जर को कांग्रेस ने हटाया, राजस्थान के पूर्व विधायक ने जमाया कब्जा

राहुल-प्रियंका के करीबी धीरज गुर्जर को कांग्रेस ने हटाया, राजस्थान के पूर्व विधायक ने जमाया कब्जा
राजस्थान
07 Aug 2026, 01:22 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Dheeraj Gurjar: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी और राजस्थान के नेता धीरज गुर्जर को UP AICC संगठन के सह प्रभारी और सचिव पद से हटा दिया है। उनकी जगह श्रीगंगानगर के पूर्व विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़ को नया AICC सचिव नियुक्त किया गया है।

जांगिड़ चंद्र जांगिड़ बने नए सचिव

दरअसल ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए AICC के सचिवों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसमें 6 नए नेताओं को जिम्मेदारी दी है। पुराने 6 में से किसी को वापस नहीं रखा गया है। इस लिस्ट में शामिल लोगों के नाम हैं- अभिषेक दत्त, कुनाल चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड़, संजीव आर्या, वरुण चौधरी, अब्दुल हनान शामिल हैं।

इस लेटर में इनके नामों के बाद लिखा गया कि पार्टी निवर्तमान AICC सचिवों (उत्तर प्रदेश) को पार्टी में किए गए उनके योगदान के लिए प्रशंसा करती है। इनमें सबसे पहला नाम धीरज गुर्जर का लिखा था, इसके बाद निलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, सत्यनारायण पटेल, तौकीर आलम।

धीरज गुर्जर भीलवाड़ा की जहाजपुर सीट से पूर्व विधायक रहे हैं। वहीं जांगिड़ ओबीसी वर्ग से आते हैं। वे चूरू से सादुलशहर से विधायक रह चुके हैं। इस वक्त वे राजस्थान PCC के उपाध्यक्ष हैं। धीरज गुर्जर को हटाकर जांगिड़ की नियुक्ति भले ही यूपी में हुई हो लेकिन इसकी चर्चा राजस्थान में हो रही है।

ये भी पढ़ें- क्या जंतर-मंतर पर Gen-Z का प्रदर्शन गलत था? RSS सरसंघचालक मोहन भागवत क्या बोले?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.