बालिका शिक्षा और सामाजिक उत्थान में योगदान के लिए डिप्टी CM दिया कुमारी सम्मानित, मिला आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार

लाड़नूं। नागौर के लाड़नूं स्थित जैन विश्व भारती में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का 51वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हिस्सा लिया। इस दौरान सामाजिक उत्थान, बालिका शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी से आशीर्वाद लिया। अधिवेशन में देशभर से तेरापंथ महिला मंडल की सदस्याएं पहुंचीं। महिलाओं ने दिया कुमारी का स्वागत किया और स्वागत गीत भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान जैन विश्व भारती परिसर में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल नजर आया। तेरापंथ समाज से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्याएं और श्रद्धालु भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा पर जोर
अधिवेशन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आई महिला मंडल की सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण से जुड़े विषय प्रमुख रहे।
आयोजन के दौरान सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका और समाज के विकास में उनके योगदान को लेकर भी चर्चा हुई। देशभर से आई महिलाओं की मौजूदगी के चलते कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की सामाजिक गतिविधियों और महिला मंडल के कार्यों की झलक भी देखने को मिली।
इस लिंक को शेयर करें

