होम/rajasthan/diya-kumari-jodhpur-visit-mandore-kaylana-development

जोधपुर दौरे पर दिया कुमारी का बड़ा एक्शन! ऐतिहासिक धरोहरों और विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश

जोधपुर दौरे पर दिया कुमारी का बड़ा एक्शन! ऐतिहासिक धरोहरों और विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश
राजस्थान
26 Jul 2026, 09:52 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Diya Kumari Jodhpur Visit: रविवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अपने दौरे पर जोधपुर पहुंची, जहाँ उन्होंने मंडोर से लेकर कायलाना तक कई जगहों का जायजा लिया। दिया कुमारी सबसे पहले मंडोर की पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी पहुंचीं। वहां उन्होंने बावड़ी की मौजूदा स्थिति का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उसका संरक्षण और विकास कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडोर की पुरानी धरोहरों को बचाने पर भी खास जोर दिया और अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने को कहा।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री काला गोरा भैरव मंदिर गईं। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और पूरे प्रदेश के लिए सुख, शांति व खुशहाली की कामना की।

इसके बाद दिया कुमारी कायलाना झील पहुंचीं, जहाँ उन्होंने जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का जायज़ा लिया। मौके पर जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी मौजूद रहे, जिन्होंने उपमुख्यमंत्री को कामों की पूरी जानकारी दी। दिया कुमारी ने अधिकारियों से कहा कि सभी काम अच्छे स्तर पर और तय समय में पूरे किए जाएं। उन्होंने पर्यटन स्थलों व विरासत को सहेजने के साथ पूरे शहर के विकास पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.