होम/rajasthan/diya-kumari-udaipur-visit-development-review-meeting-rajasthan

उदयपुर में अचानक एक्शन मोड में दिखीं दिया कुमारी - अधिकारियों की बुलाई बैठक

उदयपुर में अचानक एक्शन मोड में दिखीं दिया कुमारी - अधिकारियों की बुलाई बैठक
राजस्थान
05 May 2026, 07:06 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Diya Kumari Udaipur visit: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मंगलवार को उदयपुर के सरकारी विभाग में जाँच करने पहुंची और विकास कार्यों का जायज़ा लिया। दिया कुमारी ने उदयपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारियों कि बैठक बुलाई और उनके साथ गंभीर चर्चा की। बैठक के दौरान कई विभागों में चल रहे विकास के कार्यों और परियोजनाओं पर भी गहराई से चर्चा और समीक्षा की गई। (Development project review)

दिया कुमारी ने बजट घोषणाओं को पूरा करने पर जोर दिया और अधिकारियों को इन कार्यों को समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी वर्ग सभी योजनाओं और कार्यों में उच्च गुणवत्ता और बजट का पूरा इस्तेमाल होना सुनिश्चित करें ताकि विकास कार्यों को गति मिले। साथ ही, आम लोगों तक योजनाओं का अधिक से अधिक फायदा पहुंचाने के लिए कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

दिया कुमारी ने लंबित चल रही पुरानी परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने, विभागों के बीच तालमेल बढ़ाने और नवाचार अपनाने की बात भी रखी।

इस मीटिंग के दौरान मौके पर राजसमंद सांसद महिमा कुमारी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा, गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती, धरियावद प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा, डूंगरपुर प्रत्याशी बंशीलाल कटारा समेत उदयपुर संभाग के विभिन्न सरकारी विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.