होम/rajasthan/dousa-crime-news-tantrik-rape-woman

भूत का डर दिखा कर तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, बोला- वो आपसे संबंध बनाना चाहता है

भूत का डर दिखा कर तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, बोला- वो आपसे संबंध बनाना चाहता है
राजस्थान
08 May 2026, 01:31 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Dousa Crime news: राजस्थान के दौसा से एक ऐसी खबर आई है जो आस्था के नाम पर चल रहे गंदे खेल को बेनकाब करती है। तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत का डर दिखाकर एक ढोंगी तांत्रिक ने महिला के साथ ना केवल लाखों की ठगी की, बल्कि कई शहरों में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी भी की।

महिला से बोला- भूत आपके साथ संबंध बनाना चाहता है

मामला मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र का है। आरोपी सुखवीर, जो खुद को तांत्रिक बताता था, उसने एक महिला को झांसा दिया कि उस पर 'प्रेत-बाधा' है। आरोपी ने महिला को इतना डरा दिया कि भूत उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता है और इसी डर का फायदा उठाकर वो उसे हरिद्वार और उज्जैन जैसे शहरों में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

यूपी के फिरोजाबाद से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बार-बार अपने ठिकाने और मोबाइल नंबर बदल रहा था। लेकिन जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश और दौसा एसपी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपी को यूपी के फिरोजाबाद से दबोच लिया।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस दरिंदे ने कई और महिलाओं को भी अपनी हवस का शिकार बनाया है, जो बदनामी के डर से अब तक चुप थीं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

ऐसे में हमारी आपसे अपील है—अंधविश्वास से बचें। अगर कोई आपको धर्म या तंत्र-मंत्र के नाम पर डराता है, तो चुप न रहें। पुलिस को सूचना दें।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.