होम/rajasthan/ed-raid-rajasthan-bjp-leader-ashok-chandak-mahadev-betting-app

श्रीगंगानगर में बीजेपी नेता के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन

श्रीगंगानगर में बीजेपी नेता के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन
राजस्थान
17 Jul 2026, 08:28 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

ED raid Rajasthan: ईडी ने आज राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में एक साथ छापेमारी कार्रवाई की। ईडी ने यह एक्शन महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में लिया है। ईडी में श्रीगंगानगर में बीजेपी नेता और कारोबारी अशोक चांडक के 4 ठिकानों और जयपुर में वैशाली नगर में एक ठिकाने पर सर्च अभियान चलाया। सर्च के दौरान ईडी की टीमों ने अशोक चांडक की फर्मों से जुड़े खाते और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की।

इसके अलावा ईडी ने अशोक चांडक के रिश्तेदारों से जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर भी सर्च किया। फिलहाल ईडी का एक्शन जारी है, जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ आगे की जानकारी सामने आ पाएगी। वहीं ईडी के सूत्रों की मानें तो महादेव बेटिंग ऐप मामले में पीएमएलए की जांच को लेकर राजस्थान, दिल्ली और बिहार समेत कई राज्यों में एक साथ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.