'राजस्थान और जोधपुर में पेयजल की दुर्दशा के लिए अशोक गहलोत जिम्मेदार', केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पूर्व सीएम पर बड़ा हमला

Gajendra Singh Shekhawat on Ashok Gehlot: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। जोधपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जोधपुर को विकास में पीछे धकेलने का काम अशोक गहलोत ने किया है। वहीं पानी के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने गहलोत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गहलोत की नीतियों की वजह से राजस्थान की जनता को प्यासा रहना पड़ा। जोधपुर और पूरे राजस्थान में अगर पानी को लेकर समस्या है तो उसके लिए सिर्फ अशोक गहलोत ही जिम्मेदार हैं।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगे कहा कि जब मैं मंत्री था, तो मैंने सबसे ज्यादा संसाधन राजस्थान को दिए लेकिन गहलोत सरकार ने टेंडर प्रक्रिया को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। जोधपुर की जनता वह समय भूली नहीं है जब गड्ढे खोदकर मोटर के जरिए पानी निकालना पड़ता था। शेखावत ने कहा कि गहलोत दावा करते हैं कि एलिवेटेड रोड उन्होंने बनाया है लेकिन मैं आज खुलासा करता हूं कि इस रोड़ को अटकाने के लिए षडयंत्र गहलोत ने रचे थे।
अपने विधायकों को परेशान करते हैं गहलोत
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे चाहते थे कि प्रोजेक्ट डिले हो जाए। वे यहां पर सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ऐसे बयान देते हैं। शेखावत ने इस दौरान सरकार गिराने वाली बात का भी खंडन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम के ओएसडी लोकश शर्मा तक कह चुके हैं कि सरकार गिराने का काम अशोक गहलोत ने किया। वे अपने विधायकों को परेशान करते हैं, उनके फोन रिकाॅर्ड करवाते हैं और आरोप दूसरों पर लगा देते हैं।
ये भी पढ़ेंः परिवहन विभाग में 6 निरीक्षकों की पोस्टिंग को लेकर आयुक्त और शासन सचिव में टकराव, 21 दिन में जारी हुए 4 आदेश, जानें पूरा मामला
ये भी पढ़ेंः गोवंश का अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों के आह्वान पर आज प्रतापगढ़ बंद, बाजारों में सन्नाटा पसरा, भारी पुलिस बल तैनात
इस लिंक को शेयर करें

