होम/rajasthan/gold-silver-price-today-28-june-in-india-rajasthan-jaipur

Gold Silver rate : 28 जून को स्थिर रहा सोने-चांदी का भाव, जयपुर में खरीद से पहले जान लें रेट

Gold Silver rate : 28 जून को स्थिर रहा सोने-चांदी का भाव, जयपुर में खरीद से पहले जान लें रेट
राजस्थान
28 Jun 2026, 09:50 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Gold Silver rate Today: 28 जून 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। जून महीने के आखिरी सप्ताह में आई तेज गिरावट के बाद अब बाजार स्थिरता की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है।

देश के कई प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोना 1,43,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,31,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 2,40,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही है। ध्यान रखिएगा कि स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स के हिसाब से कीमतों में बदलाव हो सकता है।

राजस्थान में सोने-चांदी का भाव?

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव बिना किसी बदलाव के 1,44,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 1,32,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 2,40,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

जून में क्यों टूटा सोना-चांदी?

जून 2026 के दौरान सोने और चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जानकारों के अनुसार इसकी प्रमुख वजहें अमेरिकी डॉलर की मजबूती, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर मांग को बताया है। हालांकि कई बाजार विशेषज्ञ इसे लंबी वक्त के निवेशकों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका भी मान रही हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.