Gold Silver Rate: 4 जून को चेक करें सोने-चांदी का भाव, राजस्थान में क्या चल रहा रेट

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए 4 जून 2026 की ताजा कीमतें सामने आ गई हैं। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं, जबकि चांदी भी मजबूत कारोबार कर रही है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,51,000 लाख से 1,59,000 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1,43,000 लाख से 1,46,000 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं चांदी की कीमत 2,65,000 लाख से 2,80,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के बीच दर्ज की गई है। लोकल बाजारों और सर्राफा मार्केट में कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।
राजस्थान में क्या चल रहा आज का भाव?
प्रदेश की राजधानी जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,360 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरट का भाव 1,43,340 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके अलावा चांदी कल के ही भाव 2,79,900 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, डॉलर की चाल और कमोडिटी बाजार में उतार-चढ़ाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर लगातार दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में भी कीमतों में हलचल बनी रह सकती है।
खरीदारी से पहले रखें ध्यान
सोना खरीदते समय हॉलमार्क की जांच जरूर करें। साथ ही मेकिंग चार्ज, GST और स्थानीय टैक्स भी फाइनल प्राइस में शामिल करें।
इस लिंक को शेयर करें

