Gold Silver Rate: 13 अगस्त को सोने-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव, खरीद से पहले जान लें आज के भाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दामों में आज हल्की बढ़ोतरी ही हुई है। सिर्फ चांदी ही 10000 रुपए बढ़ने के बाद स्थिर है। गुरुवार, 13 अगस्त को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली में क्या चल रहा भाव?
सोने-चांदी का भाव बताने वाली गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक 13 अगस्त को भारत की राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,280 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो वहीं 22 कैरेट का भाव 1,42,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी तीन दिन से 2,55,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है। भारत के दूसरे महानगरों में भी सोने-चांदी के रेट लगभग नई दिल्ली के आस-पास ही हैं। हालांकि स्थानीय मेकिंग चार्जेज़ से अंतिम भाव बदल सकते हैं।
राजस्थान में क्या है सोने-चांदी का भाव?
राजस्थान का राजधानी जयपुर में भी सोने और चांदी का भाव नई दिल्ली के ही समान है। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 270 रुपए बढ़कर 1,55,280 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 250 रुपए बढ़कर 1,42,350 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी तीन दिन से 2,55,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय युद्ध हालातों से लगातार बदल रहे समीकरण
इधर जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम यानी अमेरिका ईरान-इजरायल युद्ध से बनी परिस्थितियों के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
इस लिंक को शेयर करें

