होम/rajasthan/gold-silver-rate-today-28-july-in-india-rajasthan-jaipur

Gold Silver Rate: लगातार बढ़ोतरी के बाद आखिरकार गिरे सोना-चांदी के भाव, जानें आज का रेट

Gold Silver Rate: लगातार बढ़ोतरी के बाद आखिरकार गिरे सोना-चांदी के भाव, जानें आज का रेट
राजस्थान
28 Jul 2026, 11:01 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver Price Today: कई दिनों की बढ़ोतरी के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। सोने-चांदी का भाव बताने वाली गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक 28 जुलाई को भारत की राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,320 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 22 कैरेट का भाव 1,32,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा चांदी का भाव कई दिनों की स्थिरता के बाद 5000 रुपए की गिरावट के बाद 2,35,000 रुपए प्रति किलो आ गया है। भारत के दूसरे महानगरों में भी सोने-चांदी के रेट लगभग नई दिल्ली के आस-पास ही हैं। हालांकि स्थानीय मेकिंग चार्जेज़ से अंतिम भाव बदल सकते हैं।

राजस्थान में क्या है सोने-चांदी का भाव?

राजस्थान का राजधानी जयपुर में भी सोने और चांदी का भाव नई दिल्ली के ही समान है। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1720 रुपए गिरकर 1,44,320 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 1550 रुपए गिरकर 1,32,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 5000 रुपए कम होकर 2,35,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

इधर जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.