होम/rajasthan/gold-silver-rate-today-3-august-in-india-rajasthan-jaipur

Gold Silver Rate: सोना-चांदी के भाव स्थिर, जानिए क्या है आज का भाव

Gold Silver Rate: सोना-चांदी के भाव स्थिर, जानिए क्या है आज का भाव
राजस्थान
03 Aug 2026, 11:58 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव के बाद अब स्थिरता का दौर शुरु हो गया है। दो दिनों से सोने के दाम स्थिर है तो चांदी भी बीते पांच दिनों से एक ही रेट पर कारोबार कर रही है। सोमवार, 3 अगस्त को भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया।

सोने-चांदी का भाव बताने वाली गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक 3 अगस्त को भारत की राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,370 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 22 कैरेट का भाव 1,32,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा चांदी 5 दिन से 2,35,000 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। भारत के दूसरे महानगरों में भी सोने-चांदी के रेट लगभग नई दिल्ली के आस-पास ही हैं। हालांकि स्थानीय मेकिंग चार्जेज़ से अंतिम भाव बदल सकते हैं।

राजस्थान में क्या है सोने-चांदी का भाव?

राजस्थान का राजधानी जयपुर में भी सोने और चांदी का भाव नई दिल्ली के ही समान है। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव बिना किसी बदलाव के 1,44,370 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 1,32,350 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी लगातार 2,35,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

ईरान युद्ध से लगातार बदल रहे समीकरण

इधर जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम यानी अमेरिका ईरान-इजरायल युद्ध से बनी परिस्थितियों के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

ये भी पढे़ं- पन्नाधाय गुर्जर या खींची राजपूत? सरकारी किताब की एक लाइन से मचा बवाल


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.