होम/rajasthan/governor-haribhau-bagde-rpsc-new-appointments-kesari-singh-rathore-acting-chairman

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने RPSC में किए बड़े बदलाव, दो नए सदस्यों के साथ केसरीसिंह राठौड़ बने नए कार्यवाहक अध्यक्ष

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने RPSC में किए बड़े बदलाव, दो नए सदस्यों के साथ केसरीसिंह राठौड़ बने नए कार्यवाहक अध्यक्ष
राजस्थान
20 Jun 2026, 10:39 am
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Kesari Singh Rathore RPSC chairman: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने आरपीएससी में दो नए सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में नए आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. संतोष आनंद और डॉ. दीपक कुमार शर्मा को आयो ग का सदस्य बनाया गया है। दोनों सदस्य पदभार ग्रहण करने की तारीख से अगले 6 वर्ष की अवधि या 62 साल की आयु सीमा पूरी होने तक इस पद पर रहेंगे।

बता दें कि प्रो. संतोष आनंद राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग का एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन राजस्थान में युवाओं को शिक्षित करने और कॉलेज शिक्षा के स्तर को सुधारने में लगाया है। प्रो. संतोष आनंद वर्तमान में भीलवाड़ा के प्रतिष्ठित माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य हैं। इसके अलावा प्रो. संतोष आनंद संघ के आनुषंगिक संगठन विद्या भारती में चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं।

जानें कौन हैं दीपक कुमार शर्मा

वहीं डॉ. दीपक कुमार शर्मा भी प्रदेश के जाने-माने शिक्षाविद् हैं। वे प्रदेश के कई कॉलेजों में पढ़ा चुके हैं। मूल रूप से वे प्राणीशास्त्र के वरिष्ठ प्रोफेसर रहे हैं। इसके अलावा डॉ. शर्मा कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय जयपुर में भी तैनात रह चुके हैं। डॉ. शर्मा ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण शोध किए हैं। उनके शोध पत्र कई पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित भी हो चुके हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कई पुस्तकों का भी वे प्रकाशन कर चुके हैं।

केसरी सिंह राठौड़ बने नए कार्यवाहक अध्यक्ष

बता दें कि ये दोनों नियुक्तियां ऐसे समय में हुई है जब आरपीएससी के निवर्तमान अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू का कार्यकाल 19 जून 2026 यानी कल समाप्त हो चुका है। फिलहाल सरकार ने लेफ्टिनेंट कर्नल रिटायर्ड केसरी सिंह राठौड़ को आरपीएससी का नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.