होम/rajasthan/govind-singh-dotasra-joined-hanuman-beniwal-rlp-worker-in-congress-in-jaipur

हनुमान बेनीवाल की RLP में गोविंद सिंह डोटासरा ने लगाई सेंध, कई कार्यकर्ता कांग्रेस में कराए शामिल

हनुमान बेनीवाल की RLP में गोविंद सिंह डोटासरा ने लगाई सेंध, कई कार्यकर्ता कांग्रेस में कराए शामिल
राजस्थान
29 Oct 2026, 03:45 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जो बीजेपी,कांग्रेस जैसी पार्टियों के नेताओं को तोड़कर अपनी पार्टी में लाने के लिए चर्चित हो रहे थे, आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी में दूसरे पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को शामिल करने के अपडेट्स डालते थे, अब उनकी की ही RLP में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सेंध लगा दी है। गोविंद सिंह डोटासरा ने आज RLP के कई कार्यकर्ताओं को जयपुर के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस ज्वाइन कराई और उसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस की,जिसमें इस बात की जानकारी दी।

कांग्रेस ही बीजेपी से लड़ सकती है- डोटासरा

RLP के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना एक तरह से घरवापसी है। क्योंकि ये कार्यकर्ता पहले कांग्रेस में ही थे फिर वहां से RLP में चले गए थे। गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि RLP के पूर्व प्रवक्ता राजपाल चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वो अब कांग्रेस को और उसकी विचारधारा को और मजबूत करेंगे।RLP में जाकर उन्हें जब लगा कि कांग्रेस ही एक है जो बीजेपी से लड़ सकती है तब उन्होंने कांग्रेस में आने का फैसला लिया।

अब क्या करेंगे हनुमान बेनीवाल?

RLP के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना,हनुमान बेनीवाल के लिए एक झटका माना जा रहा है। क्योंकि इन दिनों हनुमान बेनीवाल जहां कहीं भी अपनी चुनावी सभा के लिए जा रहे हैं वो यही बात कह रहे हैं कि कैसे उनके अपने साथियों ने उन्हें लगातार धोखा दिया है। लोग उनके पास आते हैं और ये कहकर जाते हैं कि वो मुझे छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे और पार्टी के लिए काम करेंगे लेकिन कुछ दिन बाद बीजेपी या कांग्रेस के पास दिखाई देते हैं। हनुमान बेनीवाल मंच से इस बात का दर्द बयां कर चुके है। ऐसे में देखना ये है कि गोविंद सिंह डोटासरा की इस सेंध के बाद हनुमान बेनीवाल अब क्या कहते हैं और पार्टी अनुशासन के प्रति क्या नया फैसला लेते हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.