होम/rajasthan/hanuman-beniwal-in-loksabha-over-paper-leak-prevention-bill-discussion

पेपर लीक पर हनुमान बेनीवाल ने सरकार को सुझाए ये अहम प्रस्ताव, कहा- हम कोई पॉलिटिकल माइलेज के लिए नहीं घूम रहे

पेपर लीक पर हनुमान बेनीवाल ने सरकार को सुझाए ये अहम प्रस्ताव, कहा- हम कोई पॉलिटिकल माइलेज के लिए नहीं घूम रहे
राजस्थान
29 Jul 2026, 01:26 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Hanuman beniwal: संसद के निचले सदन लोकसभा में 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 पर चर्चा हो रही है। विपक्ष की तरफ से हनुमान बेनीवाल ने सरकार को इस विधेयक की खामियां बताते हुए इसमें कई महत्वपूर्ण प्रावधान जोड़ने का आग्रह किया। साथ ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से कहा कि मैं जहां से आता हूं राजस्थान में हर पेपर लीक होते रहे हैं। आप भी वहां से आते हैं।

लोकसभा में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज जब हुआ, और पैरामिलिट्री फोर्स ने हाथ खड़े कर दिए कि अब नहीं मारेंगे। तब सरकार ने सुध ली कि अब तो ये बच्चे देश को नेपाल बनाकर मानेंगे।

बेनीवाल ने सुझाए ये प्रावधान

बेनीवाल ने कहा कि ये सरकार 3 बार झुकी है। चाहे वो कृषि कानूनों को वापस लेना हो। एक आग्रह है कि पहले भी पेपर लीक के आरोपी पकड़े जाते थे उसमें भी सजा का प्रावधान था। आपने जुर्माना बढ़ाया और सजा बढ़ाई, आप ये बनाएं कि मुल्जिम ये सिद्ध करें कि वो आरोपी नहीं है, नार्को टेस्ट पॉलीग्राफ टेस्ट आरोपी का कानून बना दो। राजस्थान जहां पर हर तरह के पेपर लीक होते हैं, आप खुद राजस्थान से आते हैं। हम प़ॉलिटिकल माइलेज के लिए नहीं घूम रहे हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.