'श्रीगंगानगर की घटना ने राजस्थान को देश में शर्मसार किया...', नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार और प्रशासन पर उठाए सवाल

Hanuman Beniwal on Sriganganagar rape case: श्रीगंगानगर में 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब सियासत तेज हो गई है। मामले को लेकर आरएलपी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बड़ा बयान दिया है। बेनीवाल ने कहा कि एक अबोध और मासूम बच्ची को कई दिनों तक दरिंदों ने हैवानियत का शिकार बनाया और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जोकि मरुधरा की कानून व्यवस्था को बेहद चिंताजनक दर्शाता है। उन्होनंे आगे लिखा कि 13 साल की मासूम के साथ जो बर्बरता हुई उसने पूरे राजस्थान के आत्मसम्मान को देश के सामने शर्मसार कर दिया। एक मासूम बच्ची को लगातार कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया लेकिन स्थानीय खुफिया तंत्र और पुलिस पूरी तरह सोते रहे।
सांसद ने आगे कहा कि इस पूरे प्रकरण में प्रशासनिक विफलता देखने को मिली। वहीं इस तरह के अपराधों का लगातार सामने आना प्रदेश में प्रशासनिक नियंत्रण की कमी साबित करता है। बेनीवाल ने इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे सरकार जानना चाहते हैं कि आखिर गंगानगर की होटलों में इस तरह का घिनौना अपराध कैसे फल-फूल रहा था। उन्होंने आगे कहा कि जब इस प्रकार के अपराध फल-फूल रहे थे तो स्थानीय पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग और अन्य एजेंसियां क्या कर रही थी?
दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करो
नागौर सांसद ने मांग की है कि केवल इस मामले में आरोपियों को पकड़ना पर्याप्त नहीं है। बल्कि लापरवाही बरतने वाली पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के सख्त कार्रवाई कर उन्हें सस्पेंड किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि पीड़ित मासूम बच्ची सदमे से गुजर रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार बिना देरी के आगे आकर पीड़िता के पूरे इलाज, भविष्य के पुनर्वास और मानसिक स्वास्थय को ठीक करने के लिए पूरी वित्तीय और सामाजिक जिम्मेदारी उठानी चाहिए।
इस लिंक को शेयर करें

