हनुमानगढ़ में पकड़ा गया युवक इंस्टाग्राम से आतंकी शहजाद भट्टी को भेजता था लोकेशन वीडियो, जानिए चौंकाने वाले खुलासे

Hanumangarh: बीते दिन हनुमानगढ़ में एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसे सीमावर्ती इलाकों की सूचनाएं पाकिस्तान को शेयर करने के आरोप में पकड़ा गया था लेकिन अब जैसे-जैसे उससे कड़ाई पूछताछ की जा रही है। वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो ये सामने आई कि ये शख्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से आतंकी शहजाद भट्टी को फोटो-वीडियो और सेना की पेट्रोलिंग की जगहों के वीडियो शेयर करता था।
सिर्फ 20 साल का है आरोपी
गौर करने वाली बात ये है कि ये शख्स सिर्फ 20 साल का है। इसका नाम कृष राय उर्फ शान है। ये कई दिनों से सोशल मीडिया के जरिए आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था। पुलिस को जब इसके बारे में इनपुट मिला तो टीम ने जांच-पड़ताल की और फिर शक की पुष्टि होने के बाद 24 जून को मामला दर्ज किया गया और फिर उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
दूसरे प्लेटफॉर्म से कहीं पकड़ में ना आएं इसलिए मना किया
पुलिस ने बताया है कि आतंकी शहजाद भट्टी के हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जैसे सरहदी इलाकों में पैठ बढ़ाने के इनपुट मिलते रहे हैं। इस मामले में पहले ही कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कृष राय को भी इसी केस में पकड़ा है। आतंकी शहजाद भट्टी ने इनसे इंस्टाग्राम से वीडियो भेजने को कहा ताकि किसी और प्लेटफॉर्म से शेयरिंग करने पर ये पकड़ में ना आ जाएं।
पुलिस ने कहा कि कृष राय बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। उसका परिवार कई सालों से हनुमानगढ़ में रह रहा है। शहजाद भट्टी खासकर ऐसे ही लोगों को टारगेट करता है जो कम उम्र के हों और गरीब परिवार से आते हों और पैसों के चक्कर में ये काम करने का राजी हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- करोड़ों का लोन लेकर 99 लाख की सरकारी सब्सिडी भी ले गए मंत्री भागीरथ चौधरी, जवाब मिला- कुछ छिपाया थोड़े ही है
इस लिंक को शेयर करें

