ISI-बब्बर खालसा राजस्थान के गैंगस्टर्स को दे रहे ऑफर, 5 किलो ड्रग्स पर जगीना पिस्टल फ्री

ISI Babbar Khalsa Rajasthan Gangsters: पंजाब और राजस्थान के गैंगस्टर्स पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के जरिए ड्रग्स की सप्लाई चेन बना रहे हैं। इसके लिए आईएसआई ऑफर भी देती है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के अनुसार आतंकी 5 किलो ड्रग्स खरीदने पर जगीना पिस्टल फ्री में दे रहे हैं। इसके बाद गैंगस्टर इन्हीं हथियार और ड्रग्स को लाखों रुपये में दूसरे देशों में बेच रहे हैं। आईएसआई के अलावा बब्बर खालसा ने पहले लाॅरेंस बिश्नोई को ड्रग्स डील का ऑफर दिया था लेकिन ये डील नहीं हो सकी।
इसके बाद बब्बर खालसा ने लाॅरेंस के दोस्त रोहित गोदारा से संपर्क किया। गोदारा ने ड्रग्स डील के लिए बब्बर खालसा संगठन से हाथ मिला लिया। इसके बाद अप्रैल 2025 में गोदारा और बिश्नोई एक-दूसरे के दुश्मन बन गए। बता दें कि अफगानिस्तान में अफीम की बड़े स्तर पर खेती होती है। ऐसे में अफीम के जरिए हेरोइन, एमडी और कोकीन पाकिस्तान में तैयार किए जाते हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 40-50 हजार रुपये प्रति किलो से ड्रग्स की कीमत शुरू होती है। इसके बाद इंडिया में इसके लिए अलग-अलग ऑफर तय होते हैं। इंडिया से ये ड्रग्स खाड़ी देशों और पश्चिमी के देशों में सप्लाई होता है।
ऐसे बाॅर्डर पार से आती है ड्रग्स
पाकिस्तानी आतंकी ड्रग्स सप्लाई चाइना से मंगाए गए ड्रोन के जरिए करते हैं। ये ड्रोन 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर उड़ते हैं। ये पूरी तरह मोबाइल से अटैच होते हैं। इसके बाद लोकेशन और प्रोग्राम सेट करके ड्रोन से ड्रग्स को भेजा जाता है। बाॅर्डर एरिया में रहने वाले ग्रामीण आतंकियों से मोबाइल के जरिए जुड़े होते हैं। इसके बाद जब ड्रोन इंडिया में आता है तो आतंकी ग्रामीण से पूछता है कि कोई आसपास है तो नहीं इसके बाद ड्रोन से ड्रग्स नीेचे गिराई जाती है।
ये भी पढ़ेंः 3-3 बेटियां और 1 नाबालिग बेटा हो गया अनाथ, तेज रफ्तार ट्रक ने शख्स को कुचला, मौके पर मौत
ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी के राजस्थान आने से क्या हुआ? गहलोत की गैरमौजूदगी और पायलट की सक्रियता ने बढ़ाई हलचल
इस लिंक को शेयर करें

