होम/rajasthan/jaipur-10-year-old-boy-murdered-by-three-minor-friends-over-grudge

11 साल के बच्चों ने की थी 10 साल के दोस्त की गला काटकर हत्या, पुलिस जाँच में सामने आया सच

11 साल के बच्चों ने की थी 10 साल के दोस्त की गला काटकर हत्या, पुलिस जाँच में सामने आया सच
राजस्थान
28 Jun 2026, 04:29 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Jaipur Child Murder: 25 जून को मुहाना थाना इलाके में एक 10 साल के बच्चे का सर कटा धड़ मिलने के मामले में पुलिस ने पूरी गुत्थी सुलझा ली है। बच्चे की हत्या के आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसी के तीन दोस्त हैं, जिनकी उम्र 11 और 12 साल है। पुलिस ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते तीनों बच्चों ने मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या की, जिसके बाद चाकू से काटकर उसका सर धड़ से अलग कर फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया है।

क्यों की गयी हत्या

जयपुर के DCP (साउथ) राजर्षि राज वर्मा द्वारा दी गयी रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक बच्चा 14 जून से लापता हो गया था। 25 जून को नाले में बच्चे का सिर कटा शरीर मिला था। जब पुलिस ने मामले की जाँच की, तो सामने आया कि बच्चे की हत्या उसी की कॉलोनी में रहने वाले उसके तीन नाबालिग दोस्तों ने की है। हत्या की वजह बताई गयी कि लगभग 1 महीने पहले मृतक बच्चे ने आरोपियों की बहन को लेकर कुछ कह दिया था, जिस पर तीनों बच्चे बहुत गुस्सा हो गए थे। गुस्सा रंजिश में बदल गया और तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

कैसे ली बच्चे की जान

आरोपियों में दो 11 साल के और एक 12 साल का लड़का है। इनमें दो सगे भाई हैं और एक मौसी का बेटा है। रंजिश के चलते तीनों में मिलकर 10 साल के बच्चे को मारने का प्लान बनाया। 14 जून को तीनों ने उसे पार्टी करने के बहाने बुलाया और उसे नाले की तरफ ले गए। नाले के पास सभी ने मिलकर कुरकुरे और कोल्ड ड्रिंक की पार्टी की। इसी बीच एक ने मृतक के पैर पकड़कर खींच लिए, जिससे बच्चा नाले की गाद में अज गिरा। फिर तीनों ने मिलकर एक दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसकी जान ले ली।

लेकिन बच्चे इतने पर नहीं रुके। प्लानिंग के तहत तीनों अपने घर से तेज़ धार वाले चाकू लेकर आए थे। तीनों ने नाले के अंदर बैठकर चाकू से उसका गला तब तक काटा, जब तक सिर धड़ से अलग नहीं हो गया। इसके बाद सिर और धड़ को अलग अलग जगह फेंककर चुपचाप घर आ गए।

जब पुलिस ने कॉलोनी के अन्य बच्चों से बात की, तो सामने आया कि तीनों आरोपियों की मृतक से किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। जाँच में पुलिस को बच्चों की हरकतों पर भी शक हुआ, जिसके चलते मामले की सच्चाई सामने आई।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.