होम/rajasthan/jaipur-badi-chaupar-independence-day-flag-hoisting-bjp-congress-error

जयपुर में बड़ी चौपड़ पर बीजेपी-कांग्रेस ने किया ध्वजारोहण, सत्ता पक्ष के कार्यक्रम में राष्ट्रगीत की जगह बजी राष्ट्रगान की धुन

जयपुर में बड़ी चौपड़ पर बीजेपी-कांग्रेस ने किया ध्वजारोहण, सत्ता पक्ष के कार्यक्रम में राष्ट्रगीत की जगह बजी राष्ट्रगान की धुन
राजस्थान
15 Aug 2026, 12:05 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Independence Day Jaipur Badi Chaupar: देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर जयपुर में भी बड़ी चौपड़ पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से जनता के बीच जाकर तिरंगा फहराया गया। सत्ता पक्ष की ओर से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ध्वजारोहण किया जबकि कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने तिरंगा फहराया। बता दें कि जयपुर में बड़ी चौपड़ पर 1947 से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से तिरंगा फहराए जाने की परंपरा है।

बड़ी चौपड़ पर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान बड़ी चूक भी सामने आई। दरअसल कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का मूल गीत नहीं गाया गया। जिसके बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने माफी मांगी। वहीं कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत की जगह राष्ट्रगान की धुन चलाई गई। इस दौरान वहां मौजूद सीनियर नेताओं का इसका अहसास हुआ तो उन्होंने राष्ट्रगीत की धुन बजवाई।

बीकानेर में आयोजित हुआ राज्यस्तरीय समारोह

80वें स्वतंत्रता दिवस का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम इस बार बीकानेर में आयोजित किया गया। जहां पर सीएम भजनलाल शर्मा ने पहले ध्वजारोहण किया और उसके बाद जनता को संबोधित किया। वहीं विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विधानसभा परिसर में तिरंगा ध्वज फहराया। राज्यपाल हरिभाऊ वागड़े ने लोकभवन में ध्वजारोहण किया। वहीं जयपुर का जिला स्तरीय समारोह चौगान स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहां पर कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.