होम/rajasthan/jaipur-congress-hisab-mango-rally-protest

जयपुर में कांग्रेस की हिसाब मांगो रैली, नगर निगम मुख्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस के वाटर कैनन से महिला कार्यकर्ता बेहोश

जयपुर में कांग्रेस की हिसाब मांगो रैली, नगर निगम मुख्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस के वाटर कैनन से महिला कार्यकर्ता बेहोश
राजस्थान
10 Aug 2026, 05:42 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

जयपुर में सोमवार को कांग्रेस की ओर से हिसाब मांगो रैली का आयोजन किया गया। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता टोंक रोड स्थित नेहरू प्लेस से रवाना होकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। जहां पर पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोक दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की इसके बाद कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

प्रदर्शन में शामिल हुए डोटासरा

पुलिस की ओर की गई कार्रवाई में एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई। कांग्रेस जयपुर नगर निगम की कार्यशैली, टूटी सड़कें, बेहाल सीवर लाइन, बदहाल सफाई व्यवस्था और बंद रोड लाइटों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सांगानेर से कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके पुष्पेंद्र भारद्वाज समेत अनेक कार्यकर्ता शािमल हुए।

गोली का जवाब गोली से देंगे

इस दौरान पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सीएम के विधानसभा क्षेत्र में सड़कें नहीं बनी हैं। बारिश के बाद हालात खराब हैं। इससे पूरे जयपुर में हालात खराब है। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि अगर सफाई व्यवस्था और बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो ये आंदोलन और तेज किया जाएगा। कितनी भी पुलिस लगा लो, बैरिकेड लगा लो लेकिन जनता की आवाज को आप दबा नहीं पाओगे। खाचरियावास ने आगे कहा कि गोली का जवाब गोली से और लाठी का जवाब लाठी से देंगे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.