जयपुर में दो पूर्व प्रेमियों ने मिलकर की छात्रा की पिटाई, कपड़े फाड़े पुलिस ने दोनों को दबोचा

College student assault Jaipur: जयपुर में कॉलेज की एक छात्रा से मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी ने छात्रा के पूर्व प्रेमी के साथ छात्रा के साथ मारपीट की थी। आरोपी लड़की के दूर जाने से नाराज था और वह उससे बदला लेना चाहता था।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि युवती की उम्र 23 साल है और वह एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ती है। इस दौरान कॉलेज में पढ़ने वाले एक लड़के के साथ उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों साथ में रहने लगे। लेकिन कुछ समय बाद युवक छात्रा के साथ मारपीट करने लगा इसके बाद छात्रा ने युवक से दूरी बना ली।
दोनों युवकों ने साथ मिलकर की मारपीट
इसके बाद छात्रा किसी और युवक के साथ छात्रा की दोस्ती हो गई। लेकिन कुछ दिनों के बाद वह भी उसे परेशान करने लगा तो उसने दूसरे युवक से भी दूरी बना ली। पुलिस के अनुसार जब दोनों युवकों को इस बारे में पता चलता है तो वे एक योजना बनाते हैं और 14 जुलाई को छात्रा को कॉलेज जाते समय पकड़ लेते हैं। दोनों युवक छात्रा के साथ मारपीट करते हैं और उसके कपड़े फाड़ देते हैं। मारपीट के बाद दोनों वहां से फरार हो जाते हैं।
मामले को लेकर छात्रा थाने पहुंचती है तो मामला दर्ज करवाती है। इसके बाद पुलिस छात्रा का मेडिकल करवाती है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 20 जुलाई को दबोच लिया। जबकि दूसरे आरोपी को भी सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर अरेस्ट कर लिया।
इस लिंक को शेयर करें

