हिप्नोटाइज़ कर गहने खुलवा लिए! जयपुर में लुटेरों ने महिला को लूटा

आपने आज तक लूटपाट के कई मामले सुने होंगे, जिसमें लुटेरे चाकू, बन्दूक या मारपीट के दम पर शिकार को पकड़कर उसके पैसे, गाडी या गहने छीन लेते हैं। लेकिन जयपुर में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें लुटेरों ने महिला को हिप्नोटाईज़ करके उसके गहने खुलवा लिए और उसे पता भी नहीं चला। महिला अपने बच्चों को स्कूल से लेने के लिए घर से निकली थी, जहाँ रास्ते में दो लोगों ने उसे रोका और लूट लिया।
कैसे हुई पूरी वारदात
जयपुर महेश नगर के अवधपुरी में रहने वाले रिटायर्ड तहसीलदार मेवाराम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि कुछ लुटेरों ने उनकी बहु गायत्री देवी के साथ लूटपाट की। शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे गायत्री अपने बच्चों को स्कूल से लाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में दो लोगों ने उसे एड्रेस पूछने के बहाने से रोका। बातचीत के दौरान उन्होंने गायत्री से कुछ कहा और कहा कि भगवान की कृपा मिलेगी, और इसी दौरान गायत्री को हिप्नोटाईज़ कर लिया।
क्या-क्या लूटा
हिप्नोटाईज़ होने के बाद बदमाशों ने गायत्री के सारे गहने खुलवा लिए। उन्होंने गायत्री की सोने की अंगूठी और नाक में पहना सोने का लोंग निकलवा लिया। फिर कहा कि बिना पीछे देखे 10 कदम चलो, और तब तक दोनों गायब हो गए।
कुछ देर बात जब किसी दूसरी औरत ने गायत्री को टोका, तो वह होश में आई और उसे अपने साथ लूट होने का पता चला।
महेश नगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का CCTV विडियो लिया और फुटेज के आधार पर दोनों लुटेरों और उनके एक अन्य सहायक की तलाश कर रही है।
इस लिंक को शेयर करें

