होम/rajasthan/jaipur-jantar-mantar-vayu-parikshan-monsoon-prediction-ashadhi-purnima-974700

आज आषाढ़ी पूर्णिमा के मौके पर जंतर-मंतर बताएगा मानसून का हाल! जयपुर में होगा सदियों पुराना वायु परीक्षण

आज आषाढ़ी पूर्णिमा के मौके पर जंतर-मंतर बताएगा मानसून का हाल! जयपुर में होगा सदियों पुराना वायु परीक्षण
राजस्थान
29 Jul 2026, 04:33 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Jaipur Jantar Mantar Vayu Parikshan: आज 29 जुलाई की शाम आषाढ़ी पूर्णिमा के मौके पर जयपुर की वर्ल्ड हेरिटेज साइट जंतर-मंतर में पारंपरिक ज्योतिषीय तरीके से वायु परीक्षण किया जाएगा। शाम के समय जंतर मंतर में ध्वज पूजन करने के बाद ज्योतिषाचार्य और एक्सपर्ट्स अलग-अलग यंत्रों के इस्तेमाल से हवा की दिशा, स्पीड और अन्य प्राकृतिक संकेतों का बारीकी से अध्ययन कर मौसम और बारिश को लेकर पूर्वानुमान करेंगे।

यह वायु परीक्षण कार्यक्रम पिछले 4 सालों से जयपुर के जंतर मंतर पर किया जा रहा है। सिर्फ आम जनता ही नहीं, किसान भी अपनी फसल और खेती के बारे में प्लानिंग करने और बारिश की खबर जानने के लिए इस मौसम की भविष्यवाणी पर नज़र बनाए रखते है। इस बार भी एक्सपर्ट्स स्टडी के आधार पर जयपुर और आसपास के इलाकों में इस मानसून सीजन में बारिश कैसी रहने वाली है, इसका पूर्वानुमान कर औपचारिक रूप से घोषित करेंगे।

यह वायु परीक्षण कार्यक्रम कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं माना जाता। यह परीक्षण प्राचीन भारतीय खगोल विज्ञान और ज्योतिष शास्त्र पर आधारित एक वैज्ञानिक अध्ययन है, जिसमें प्राकृतिक संकेतों का बारीकी से अध्ययन किया जाता है। प्राचीन मत ज्योतिषाचार्यों से लेकर आधुनिक मौसम पूर्वानुमान करने वाले भी इसका इंतज़ार करते हैं।

परीक्षण पूरा होने के बाद इस साल के मानसून को लेकर पारंपरिक पूर्वानुमान को सार्वजनिक रूप से जारी किया जाएगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.