होम/rajasthan/jaipur-nikay-chunav-2026-ward-111-congress-nomination-cancelled-ward-146-bjp

वार्ड 111 में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, वार्ड 146 में BJP का उम्मीदवार ही नहीं! जयपुर निकाय चुनाव में हुआ बड़ा उलटफेर

वार्ड 111 में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, वार्ड 146 में BJP का उम्मीदवार ही नहीं! जयपुर निकाय चुनाव में हुआ बड़ा उलटफेर
राजस्थान
01 Sept 2026, 08:41 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Jaipur Nikay Chunav 2026: राजस्थान में होने वाले नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुछ वार्डों में चुनावी समीकरण में थोडा फेरबदल हो गया है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जयपुर के वार्ड 111 से कांग्रेस प्रत्याशी ज्वाला प्रसाद का नामांकन रद्द कर दिया, जबकि वार्ड 146 में भाजपा की तरफ से जिसे प्रत्याशी घोषित किया गया, उसने अपना नामांकन ही दाखिल नहीं किया।

कांग्रेस प्रत्याशी पर अपराधिक मामले दर्ज

जयपुर के नगर निगम के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की स्क्रूटनी के दौरान सामने आया कि वार्ड 111 से प्रत्याशी ज्वाला प्रसाद के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित चल रहे हैं। लंबित मामले में पांच साल से अधिक की सजा का प्रावधान बताया गया है और कोर्ट की ओर से 29 अगस्त 2024 को आरोप तय किए जा चुके हैं। इसी आधार पर रिटर्निंग अधिकारी ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया। इसके बाद ज्वाला प्रसाद ने कांग्रेस विधायक अमीन कागजी से मुलाकात भी की।

बीजेपी की प्रत्याशी नामांकन ही नहीं भर पाई

इधर, वार्ड 146 में भाजपा ने अफसाना को उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन उन्होंने तय समय तक अपना नामांकन ही नहीं भरा। आखिरी समय बीत जाने तक भी आवेदन नहीं आने पर इस वार्ड से भाजपा का कोई अधिकृत प्रत्याशी मैदान में नहीं है। कांग्रेस ने इस वार्ड से अफरोज को टिकट दिया है जिसका जीतना लगभग तय कहा जा रहा है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ही ऑफिस के बहर किया प्रदर्शन

दूसरी ओर भाजपा में टिकट बाँटने को लेकर भी कई लोगों में असंतोष सामने आया है। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 98 के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सुभाष सिंघी की उम्मीदवारी का विरोध किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी पार्टी लंबे समय से काम कर रहे स्थानीय दावेदारों को नजरअंदाज कर रही है और बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिया गया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से टिकट पर दोबारा विचार करने की मांग की है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.