होम/rajasthan/jaipur-police-arrests-vikram-singh-laden-gurjar-25000-rewarded-criminal

जयपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश विक्रम सिंह उर्फ लादेन गुर्जर अरेस्ट

जयपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश विक्रम सिंह उर्फ लादेन गुर्जर अरेस्ट
राजस्थान
27 May 2026, 02:07 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Jaipur Police arrest Vikram Singh: जयपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने आज प्रदेश के टाॅप-10 अपराधियों में शामिल विक्रम सिंह उर्फ लादेन गुर्जर को अरेस्ट कर लिया है। स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई आॅपरेशन गैंग माफिया के तहत की है। बहरोड़ निवासी विक्रम गुर्जर पर हत्या, रंगदारी, जमीन कब्जाने और अवैध हथियार रखने जैसे कई मामले दर्ज हैं। बता दें कि विक्रम सिंह पहले हरियाणा में चीकू गैंग का सहयोगी रह चुका है।

पुलिस ने बताया कि विक्रम सिंह जयपुर के मानसरोवर इलाके में फरारी काट रहा था। उसने एक पीजी संचालक अनूप सिंह को फोन कर हर महीने 1 लाख रुपये की रंगदारी देने की बात कही थी और ऐसा नहीं करने पर हाथ-पैर तुड़वाने की धमकी दी थी। इसको लेकर पीजी संचालक ने शिप्रा पथ थाने में मामला दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस विक्रम से जयपुर में अन्य साथियों को लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने विक्रम सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

जानें कौन है विक्रम गुर्जर

मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि विक्रम गुर्जर पुत्र हंसराज गुर्जर बहरोड़ का रहने वाला है। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जमीनों पर कब्जा, वसूली करना, सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, अवैध हथियार रखने जैसे करीब 3 दर्ज मामले दर्ज हैं। कमिश्नर ने बताया कि विक्रम सिंह शुरुआत में अलग-अलग गैंग से जुड़ा। पपला गुर्जर के साथ उसका कई बार टकराव भी हुआ। हालांकि बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई। इसके बाद वह हरियाणा की चीकू गैंग में शामिल हो गया। एक समय बाद उसने चीकू गैंग का साथ छोड़ दिया और अब गांव में ही खुद की गैंग बना ली।

ये भी पढ़ेंः भैराणा धाम में बेनीवाल की कूच तो भाटी ने आने से किया इनकार, संतों की आज महापंचायत

ये भी पढ़ेंः 1 जून से मिलना बंद हो जाएगा पेट्रोल-डीजल! हड़ताल पर बैठेगा राजस्थान एसोसिएशन, सरकार से नहीं मिला कोई जवाब


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.