होम/rajasthan/jaipur-ranka-moot-court-competition-diya-kumari-statement

जयपुर में 14वीं रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज, दिया कुमारी बोलीं- छात्रों को मिलेगा कोर्ट प्रोसिडिंग का एक्सपीरिएंस

जयपुर में 14वीं रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज, दिया कुमारी बोलीं- छात्रों को मिलेगा कोर्ट प्रोसिडिंग का एक्सपीरिएंस
राजस्थान
03 Oct 2026, 05:31 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में 14वीं रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन राजस्थान यूनिवर्सिटी के मानविकी सभागार में किया गया। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विजय बिश्नोई और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों की 50 से ज्यादा टीमें हिस्सा ले रही हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी कई चरणों में अपनी कानूनी दलीलें पेश करेंगे। प्रतियोगिता में दो प्रारंभिक राउंड के बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।

छात्रों को मिलेगा कोर्ट की कार्यवाही का अनुभव

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मूट कोर्ट प्रतियोगिता के आयोजन को लॉ स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों को कोर्ट की वास्तविक कार्यवाही को समझने और बहस करने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है।

दिया कुमारी ने कहा कि छात्रों को यह सीखने का अवसर मिलता है कि अदालत में किस तरह अपने तर्क और दलीलें पेश करनी हैं और न्यायिक प्रक्रिया किस तरह आगे बढ़ती है। मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं कानून के विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ विकसित करने में भी मदद करती हैं।

पंचायती राज चुनाव पर भी दिया कुमारी का बयान

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पंचायती राज चुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह निकाय चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा और बड़े अंतर से जीत मिली, उसी तरह पंचायती राज चुनाव में भी अच्छे नतीजे आएंगे। गौरतलब है कि राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऐसे में दिया कुमारी का यह बयान चुनावी तैयारियों के बीच आया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.