होम/rajasthan/jaisalmer-army-cantt-csd-canteen-fire-crores-worth-goods-destroyed

जैसलमेर के आर्मी कैंट की CSD कैंटीन में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जानें पूरा मामला

जैसलमेर के आर्मी कैंट की CSD कैंटीन में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जानें पूरा मामला
राजस्थान
05 Jul 2026, 04:47 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Jaisalmer army cantt fire: जैसलमेर में आर्मी कैंट परिसर में स्थित सीएसडी कैंटीन में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग के कारण कैंटीन में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि सेना की क्विक रेस्पॉन्स टीम ने आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को कैंटीन में सामान्य कामकाज चल रहा था। इस दौरान अचानक बिल्डिंग के एक हिस्से से धुआं उठने लगा। इसके बाद जैसलमेर के मौसम ने भी इस आग में घी डालने का काम किया। तेज धूप और तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग ने पूरी कैंटीन को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। कैंटीन के अंदर ज्वलनशील सामान और पैकिंग के फूड आइटम्स होने के कारण आग तेजी से फैली।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

आग की घटना के बाद सिविल डिफेंस की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार 8 दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि कैंटीन के आसपास सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण आवासीय और रणनीतिक इमारते भी थीं। वहीं घटना को देखते हुए तुरंत पूरे इलाके की बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया था।

वहीं इस मामले में फिलहाल सेना की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि कैंटीन में आग बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.