जैसलमेर में बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप, गुस्साए विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

राजस्थान के जैसलमेर में एयरफोर्स चौराहे के पास बछडे़ का कटा हुआ सिर मिलने के बाद से लोगों में काफी गुस्सा है। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर को डिटेन किया और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
पुलिस की पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि एयरफोर्स चौराहे के पास कुछ कुत्ते सिर को नोच रहे थे। इसके बाद कुछ लोगों ने जब नजदीक जाकर के देखा तो वह बछड़े का सिर था। इसके बाद मौके पर काफी लोग जमा हो गए। लोगों ने मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले को लेकर मौके से कई महत्वपूर्ण सबूत भी जुटाए।
हॉस्पिटल में नहीं था डॉक्टर
घटना को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भी नाराजगी जताई है। दोनों ही संगठनों के कार्यकर्ता मामले को लेकर जिला पशु चिकित्सालय पहुंच गए। इस दौरान वहां पर कोई डॉक्टर नहीं था इसको लेकर भी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मामले को संभाला और कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने को कहा है।
इस लिंक को शेयर करें

