होम/rajasthan/jhunjhunu-armed-robbery-property-dealer-house-gunpoint-loot-cctv-dvr-stolen

झुंझुनूं में आधी रात को गनपॉइंट पर लूट, हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटे 85 लाख के गहने, DVR भी साथ ले गए चोर

झुंझुनूं में आधी रात को गनपॉइंट पर लूट, हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटे 85 लाख के गहने, DVR भी साथ ले गए चोर
राजस्थान
21 Jun 2026, 12:35 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Jhunjhunu armed robbery case: झुंझुनूं के हथियारों से लैस होकर पहुंचे बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर से करीब 85 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और दो लाख रुपये कैश लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने पूरे परिवार को गनपॉइंट पर लिया और आराम से पूरा घर खंगाला। बदमाश करीब एक घंटे तक घर में रहे। जाते-जाते बदमाश सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। फिलहाल पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना झुंझुनूं के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित पीपली चौक की है। वहीं परिवार का दावा है कि बदमाशों को घर और कारोबार की पूरी जानकारी थी। उन्होंने महिलाओं को कमरे में बंद किया और उनके जेवर उतरवा लिए। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बदमाश घर से 60 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और कैश ले गए।

बदमाशों ने बांध रखे थे मुंह

परिवार के मुखिया अकबर अली शेरवानी ने बताया कि बदमाश करीब रात में 1 बजकर 15 मिनट पर घर में घुसे। सभी के चेहरे ढंके थे। घर में घुसते ही बदमाशों ने प्रॉपर्टी कारोबारी के बारे में जानकारी ली। अकबर अली ने बताया कि बदमाशों ने मेरे बेटे शबीर के हाथ-पैर बांध दिए और परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बदं कर दिया। इसके बाद एक घंटे तक घर के अलग-अलग कमरों की तलाशी लेते रहे।

जांच में जुटी पुलिस

मामले में कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि बदमाशों के पास देशी कट्टे और चाकू थे। बदमाशों ने बच्चों को भी नहीं छोड़ा उनके कानों में पहने झुमके भी उतरवा लिए। एक बदमाश हल्का लंगड़ाकर चल रहा था। वहीं बोलचाल से लग रहा था कि बदमाश यूपी के थे। फिलहाल एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। वहीं पड़ोसी के कैमरों में कुछ बदमाश नजर आए हैं। वहां से सीसीटीवी रिकॉर्ड लिए हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें जांच में जुटी है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.