9 अगस्त को जयपुर आ रहे हैं जेपी नड्डा, अल्बर्ट हॉल से तिरंगा रैली की करेंगे शुरुआत

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इसी क्रम में जयपुर में भी 9 अगस्त को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी प्रकाश नड्डा जयपुर आ रहे हैं। इस हाईप्रोफाइल दौरे को लेकर जयपुर की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद होना शुरु हो गई है।
अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ जाएगी यात्रा
बीजेपी के बताए गए कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा रविवार 9 अगस्त को सुबह 9 बजे अल्बर्ट हॉल से तिरंगा रैली की शुरुआत करेंगे। ये यात्रा परकोटे से होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
राष्ट्रभक्ति की तरफ ले जाना ही है उद्देश्य
इस कार्यक्रम का उद्देश्य हर नागरिक को राष्ट्रभावना की तरफ ले जाना है और उसे सुदृढ़ करना है। हर घर तिरंगा रैली के इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- जयपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, सीएम भजनलाल शर्मा भी होंगे शामिल
इस लिंक को शेयर करें

