होम/rajasthan/ketan-agarwal-murder-case-rajasthan-jodhpur-connection-chetan-choudhary-siya-goyal-pune

केतन अग्रवाल हत्याकांड का राजस्थान कनेक्शन आया सामने, सिया के प्रेमी चेतन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

केतन अग्रवाल हत्याकांड का राजस्थान कनेक्शन आया सामने, सिया के प्रेमी चेतन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
राजस्थान
27 Jun 2026, 11:32 am
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Ketan Agarwal murder case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। सिया गोयल का प्रेमी चेतन चौधरी राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित बिलाड़ा तहसील के पलासनी गांव का रहने वाला है। चेतन चौधरी के पिता पुणे में ड्राई फ्रूट्स का कारोबार करते हैं। ऐसे में चेतन भी पिता के साथ रहकर हाथ बंटाता था। पुलिस की जांच में सामने आया कि चेतन जोधपुर जिले के पलासनी गांव का रहने वाला है। चेतन अक्सर अपने गांव भी जाता है।

बता दें कि चेतन चौधरी के पिता बाबूलाल सीरवी अपने भाई देवाराम और उदाराम के साथ कई सालों से पुणे में रहते हैं। जबकि बाबूलाल का एक भाई गुणेशराम पलासनी में रहकर खेती-बाड़ी का काम करता है। चेतन चार बहनों का इकलौता भाई है। उसकी चारों बहनें भी पुणे में परिवार के साथ रहती हैं। वहीं गांव के लोगों का दावा है कि चेतन शांत स्वभाव का था, वह ऐसा नहीं कर सकता है।

दोनों एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

पूछताछ में चेतन ने बताया कि सिया बदनामी के डर से सगाई तोड़कर भागने के पक्ष में नहीं थी। चेतन ने दावा किया कि वह सिया के साथ भागकर नई जिदंगी शुरू करना चाहता था लेकिन सिया चाहती थी कि केतन को मार दिया जाए। उसकी हत्या की कोई मंशा नहीं थी। वहीं दूसरी ओर सिया का दावा है कि वह इस साजिश में शामिल नहीं होना चाहती, उसे ऐसा करने के लिए चेतन ने दबाव बनाया।

ऐसे हुआ दोनों को प्यार

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि सिया और चेतन एक दूसरे को तीन साल से जानते थे। चेतन और सिया की पहली मुलाकात पुणे में दिवाली पार्टी के दौरान हुई थी। दरअसल सिया बेकरी चलाती थी और चेतन ड्राई फ्रूट्स का काम करता था। ऐसे में दोनों अक्सर मिलने लगे। फिर इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.