होम/rajasthan/kirodi-lal-meena-in-sawai-madhopur-dangal-program

हाथी पर बैठकर दंगल देखने पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा, एक झलक पाने के लिए उमड़ा लाखों लोगों का हुजूम

हाथी पर बैठकर दंगल देखने पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा, एक झलक पाने के लिए उमड़ा लाखों लोगों का हुजूम
राजस्थान
02 Jun 2026, 01:48 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Kirodi Lal Meena: प्रदेश के कृषि मंत्री और लोकप्रिय नेता किरोड़ी लाल मीणा बीते दिन अपने विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर में थे। यहां पर वे जगह-जगह कई दंगल कार्यक्रम में शामिल हुए। मलारना चौड़, माणौली, दिवाड़ा गांव में दंगल कार्यक्रम आयोजित हुए। जहां लोगों ने किरोड़ी का बड़ा भव्य स्वागत किया। दिवाड़ा में तो किरोड़ी को हाथी पर बिठाकर कार्यक्रम में लाया गया। यहां पर उन्होंने लोकगीतों और संगीत की थाप पर अपने कदम भी थिरकाए।

दंगल में उमड़ा लोगों का हुजूम

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा कि “सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत दिवाड़ा में आयोजित विशाल कन्हैया पद दंगल कार्यक्रम में सहभागिता कर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित किया।“ किरोड़ी ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करती हैं।“

गांव, गरीब, किसान के लिए काम कर रही सरकार- किरोड़ी

किरोड़ी ने कहा कि “प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और संस्कृति के संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। नवगठित ग्राम पंचायत दिवाड़ा के विकास एवं क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए भी सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों का अपार स्नेह, आत्मीय स्वागत एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। किरोड़ी जनता का आभार भी जताया।

दिवाड़ा के अलावा किरोड़ी लाल मीणा ने माणौली ग्राम में गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार गांव, गरीब और किसान के समग्र विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें- भैराणा के संतों को नहीं चाहिए बेनीवाल का साथ, बोले हमें राजनीति नहीं करनी, सरकार के 3 मंत्री आज करेंगे संतों के साथ बैठक

ये भी पढ़ें- अब 5 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, आज भी जयपुर में बदलेगा मौसम


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.