होम/rajasthan/kota-mayor-anusuya-goswami-om-birla-house-viral-video

मेयर बनते ही ओम बिरला के घर पहुंचीं अनुसुइया गोस्वामी, धोक लगाते VIDEO पर सियासी बवाल

मेयर बनते ही ओम बिरला के घर पहुंचीं अनुसुइया गोस्वामी, धोक लगाते VIDEO पर सियासी बवाल
राजस्थान
26 Sept 2026, 02:08 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Kota Mayor Anusuya Goswami Viral Video: कोटा में नवनिर्वाचित मेयर अनुसूया गोस्वामी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मेयर चुनाव जीतने के बाद कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के घर के दरवाजे पर धोक लगाते हुए दिख रही हैं। जैसे ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, मेयर की आलोचना होने लगी।

जनता की मेयर या सत्ता की चौखट की- डोटासरा

कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि “जनता के जनादेश एवं लोकतंत्र को लज्जित करने वाली ये तस्वीरें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के निवास 'बैकुंठ' के बाहर की हैं। चौखट पर नतमस्तक होकर धोक लगाती ये कोटा में BJP की नवनिर्वाचित मेयर हैं... कोटा की जनता पूछ रही है.. मेयर जनता की हैं, या सत्ता की चौखट की?”

दरअसल ये वीडियो सामने आते ही सवाल उठने लगे हैं कि आखिर एक निर्वाचित मेयर को ऐसा करना चाहिए या नहीं, उसकी सार्वजनिक और राजनीतिक शिष्टाचार की सीमा आखिर क्या होनी चाहिए? क्या किसी जनप्रतिनिधि को किसी बड़े नेता के घर की चौखट पर इस तरह नतमस्तक होना शोभा देता है? क्योंकि मेयर का पद किसी एक नेता का नहीं…पूरे शहर की जनता का जनादेश है। मेयर अनुसूया की इसके पीछे की मंशा क्या थी, इस पर उनका कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो ने कोटा की सियासत में एक नई बहस जरूर छेड़ दी है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.