होम/rajasthan/kota-neet-aspirant-student-suicide-11th-death-in-2026-in-rajasthan

कोटा में एक और NEET स्टूडेंट ने की आत्महत्या, राजस्थान में इस साल ये 11 वीं मौत

कोटा में एक और NEET स्टूडेंट ने की आत्महत्या, राजस्थान में इस साल ये 11 वीं मौत
राजस्थान
26 Aug 2026, 03:27 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

राजस्थान में एक और नीट स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली है। घटना कोटा की है। यहां पर मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली छात्रा खुशबू ने अपने फ्लैट के कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

ये घटना बीती 25 अगस्त की शाम की है। कुन्हाड़ी थाने की रिपोर्ट के मुताबिक मृतका खुशबू अपनी छोटी बहन के साथ कुन्हाड़ी इलाके के एक फ्लैट में रहती थी। वो नीट एग्जाम की तैयारी कर रही थी, इससे पहले वो एक बार नीट परीक्षा दे चुकी है। खुशबू की छोटी बहन भी JEE की तैयारी कर रही है। बहन ने बताया कि शाम को जब वो कोचिंग से वापस फ्लैट पर पहुंची थी तो बड़ी बहन ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक उसने जब दरवाजा नहीं खोला तो उसे कुछ अनहोनी का अहसास हुआ। जिसके बाद उसने फ्लैट के लोगों और पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला तो भीतर का नजारा देखकर बहन की चीख निकल गई। बड़ी बहन खुशबू पंखे से फंदे पर लटक रही थी। पुलिस ने आनन-फानन में छात्रा को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया लेकिन छात्रा की मौत हो चुकी थी। पुलिस अब सुसाइड के कारणों का पता लगाने को जांच कर रही है।

मीडिया और पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में करीब 10 NEET अभ्यर्थियों ने आत्महत्या की है। अकेले कोचिंग हब कोटा में जनवरी 2026 से लेकर अगस्त 2026 तक कोचिंग करने वाले 8 छात्रों ने आत्महत्या की है, जिनमें से अधिकतर NEET की तैयारी कर रहे थे। मई 2026 में NEET-UG पेपर लीक होने, परीक्षा रद्द होने और फिर जून में री-एग्जाम के चलते छात्रों में मानसिक तनाव चरम पर देखा गया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.