होम/rajasthan/madan-dilawar-statement-on-rajasthan-urban-body-panchayat-polls-obc-commission-report

'ओबीसी आयोग की रिपोर्ट मिलते ही करवाएंगे चुनाव...', मंत्री मदन दिलावर का निकाय चुनाव पर बड़ा बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

'ओबीसी आयोग की रिपोर्ट मिलते ही करवाएंगे चुनाव...', मंत्री मदन दिलावर का निकाय चुनाव पर बड़ा बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना
राजस्थान
11 Jul 2026, 05:24 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Madan Dilawar on Rajasthan local body elections: शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव कराने के पक्ष में है। लेकिन ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। फिलहाल हमें आयोग की रिपोर्ट का इंतजार है। आयोग की रिपोर्ट मिलते ही पंचायत और निकाय चुनाव कराए जाएंगे। मंत्री ने ये बातें अलवर दौरे के दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कही। बता दें कि शुक्रवार शाम को मदन दिलावर ट्रेन से अलवर पहुंचे। इस दौरान सर्किट हाउस में बीजेपी अध्यक्ष अशोक गुप्ता और पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल ने उनका स्वागत किया।

शिक्षा मंत्री आज लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के चिमरावली गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इससे पहले सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव हमारी प्राथमिकताओं में से एक है लेकिन पंचायत और निकायों में ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश है ऐसे में उसकी पालना भी जरूरी है। आयोग की रिपोर्ट मिलने के बाद इसको लेकर मंत्रिमंडल में चर्चा की जाएगी। इसके बाद प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव होंगे।

कांग्रेस पर साधा निशाना

इस दौरान मदन दिलावर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि वे लोग सवाल उठा रहे हैं जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की थी ।कांग्रेस ने 1975 में इमरजेंसी लगाकर संविधान का गला घोंटने का काम किया था। वे लोग कह रहे हैं कि बीजेपी चुनाव नहीं कराना चाहती है। बता दें कि राजस्थान हाइकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए 31 जुलाई तक चुनाव कराने का आदेश दिया था। अब ये समय सीमा खत्म होने में सिर्फ 15 दिन का समय बचा है। इस बीच निर्वाचन आयोग ने सरकार को बता दिया है कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी चुनाव कराने में कम से कम 90 दिन चाहिए। इससे पहले हाईकोर्ट ने 15 अप्रैल तक चुनाव कराने के आदेश दिए थे। ऐसे में अब यह दूसरी बार होगा जब न्यायालय के आदेश की पालना नहीं होगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.