‘डोटासरा वेश्या की तरह किरोड़ी पर आरोप लगा रहे’, मदन दिलावर ने कहा- कृषि मंत्री सोने की तरह खरे

Madan Dilwar: प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर एक आपत्तिजनक बयान दे दिया है। उन्होंने गोविंद सिंह डोटासरा की तुलना एक वेश्या से कर दी है। साथ ही किरोड़ी लाल मीणा को सोने की तरह खरा बताया है।
'डोटासरा खुद भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हैं'
जयपुर में मदन दिलावर ने डोटासरा और किरोड़ी मीणा विवाद मामले पर कहा कि, “गोविंद सिंह डोटासरा बेईमान और वेश्या है और किरोड़ी लाल मीणा सोने की तरह खरे हैं। उनके ऊपर कोई आरोप टिकने वाला नहीं है। डोटासरा खुद भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। वो खुद पर से आंख हटाने के लिए वो किरोड़ी लाल मीणा का नाम लेकर हथकंडे अपना रहे हैं। जैसे की मैंने पहले कहा कि जैसे कि एक वैश्या पतिव्रता पर आरोप लगाती है वैसे ही डोटासरा, किरोड़ी लाल मीणा पर लगा रहे है।“
गोविंद सिंह डोटासरा का किरोड़ी लाल मीणा पर आरोप लगाना वैसा ही है जैसे कोई वेश्या किसी पतिव्रता महिला पर आरोप लगाए!
-- मदन दिलावर @DrKirodilalBJP @madandilawar pic.twitter.com/t4iygs9Rh4
— Team Kirodilal Meena (@teamdrkirodilal) June 25, 2026
'महेश जोशी भी खुद को निर्दोष बताते थे'
उन्होंने कहा कि “डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा का सार्वजनिक जीवन और कार्यशैली पूरी तरह पारदर्शी है। उनके खिलाफ जो आरोप लगाए जा रहे हैं उनमें कोई दम नहीं है।“
उन्होंन कहा कि कानून अपना काम कर रहा है जो लोग खुद को बेगुनाह बता रहे हैं उन्हें जांच का सामना तो करना ही पड़ेगा। पहले महेश जोशी भी खुद को निर्दोष बताते थे लेकिन वो आज जेल में है।
इस लिंक को शेयर करें

