होम/rajasthan/makrana-private-school-minor-girl-rape-case-protest

मकराना में 'गुरु पूर्णिमा' पर साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने किया स्कूल का घेराव, बेनीवाल ने उठाए सवाल

मकराना में 'गुरु पूर्णिमा' पर साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने किया स्कूल का घेराव, बेनीवाल ने उठाए सवाल
राजस्थान
29 Jul 2026, 05:42 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

कुचामन-डीडवाना जिले के मकराना से गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। मकराना के निजी स्कूल में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची के परिजनों और आक्रोशित लोगों ने पूरी रात स्कूल के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मामले को लेकर मासूम की मां ने थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की मां ने शिकायत में बताया कि सोमवार को जब बच्ची स्कूल से घर लौटी तो उसने रोते हुए अपनी आपबीती बताई। बच्ची ने बताया कि एक अंकल उसे बाथरूम में ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। इसके अलावा बच्ची में गुप्तांग में दर्द की शिकायत भी की। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे।

धरने पर बैठे स्थानीय लोग

हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर दुष्कर्म की आशंका जताई। इसके बाद परिजन न्याय की गुहार लगाते हुए थाने पहुंचे और धरना दिया। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भी थे। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। मकराना थानाधिकारी पंकज कुमार शर्मा के अलावा सर्कल इंस्पेक्टर विक्की नागपाल ने लोगों से समझाइश की। इसके बाद लोगों ने सड़क खाली कर दी लेकिन लोग पूरी रात स्कूल के बाहर धरने पर बैठे रहे। मामले को लेकर सियासत भी चालू हो गई है। घटना को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.