दहेज के लिए पति और सास-ससुर ने कर दी महिला की हत्या, फांसी पर लटकाकर बता दिया सुसाइड

Ajmer: नोएडा और भोपाल की ट्विशा और दीपिका की दहेज हत्या के सदमे से अभी देश उबरा भी नहीं था कि अजमेर से फिर दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की हत्या उसके ही पति ने गला दबाकर कर दी। फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी के फंदे से लटका दिया।
2024 में शादी, ससुराल वाले 10 लाख कैश लाने को बोलते
मामला अजमेर के नसीराबाद का है। यहीं की काली माई मोहल्ला की रहने वाली युवती सोनिया की फांसी लगाकर आत्महत्या का मामले सामने आया। मायके वाले जब ससुराल पहुंचे और लड़की का शव देखा तो उनके मुंह से चीख निकल गई। पिता ने सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2024 को उनकी बेटी की सोनिया की शादी जयंत से हुई थी। शादी के बाद ही उनकी बेटी को 10 लाख कैश लाने की मांग पर प्रताड़ित किया जाने लगा था। वहीं उसे कई संतान नहीं थी इस पर उसे मारते-पीटते थे।

पिता के मुताबिक 28 मई की दोपहर को बेटी की अपने घरवालों से बात हुई थी, लेकिन उस वक्त उसने कुछ ऐसा बताया नहीं फिर रात में उनके पास फोन आता है कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
पति, सास-ससुर, ननद गिरफ्तार
पिता की तहरीर पर जब इस मामले की जांच हुई, फॉरेंसिक रिपोर्ट में जो बात सामने आई उसने सभी के होश उड़ा दिए। पुलिस ने बताया कि सोनिया के पति जयंत ने अपनी पत्नी का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिर उसे फंदे पर लटका दिया था ताकि ये आत्महत्या लगे। पुलिस ने पति जयंत, सास-ससुर और ननद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें- CM भजनलाल शर्मा के विधानसभा इलाके में 15 साल से सड़क के इंतजार में जनता, गहरी नींद में सो रहा JDA
इस लिंक को शेयर करें

