नागौर में दोहितों के सामने बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, बदमाशों ने मर्डर के बाद की शराब पार्टी

Nagaur Crime News: नागौर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर गुरुवार 13 अगस्त की रात को एक खेत में बुजुर्ग की बदमाशों ने 2 दोहितों के सामने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाशों ने बॉडी के पास बैठकर शराब पार्टी की और बैठकर खाना भी खाया। इतना ही इस दौरान बदमाश छोटे दोहिते को उसकी मां के पास छोड़कर गए। ये सभी बातें खेत में डरकर छिपे दोहिते पुलिस को बताई। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के सिगड़ रोड पर स्थित खेत की है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसी खेत का युवक जगदीश घटनास्थल पर पहुंचा। इस दौरान खेत में छिपे दोहित महेंद्र पूरी बात जगदीश को बताई। इसके बाद जगदीश ने कमरे में झांककर देखा तो बुजुर्ग का शव दिखा और फर्श पर खून से सना हुआ था। इसके बाद जगदीश घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के साथ ही हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने दो युवकों को किया डिटेन
वहीं घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक गुलाब सिंह लकवाग्रस्त थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटे बीकानेर में रहते हैं। एसएचओ आसाराम चौधरी ने बताया कि 13 अगस्त की शाम को 4 युवक खेत में बने कमरे पर आए। इस दौरान मृतक के पास दोनों दोहिते भी मौजूद थे। चारों ने चाकू से बुजुर्ग का गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान वहीं पर शराब पार्टी भी की और नॉनवेज भी खाया। इस दौरान बड़ा दोहिता जाकर खेत में छिप गया। आरोपी हत्या के बाद कमरे का ताला लगाकर चले गए और छोटे दोहिते को उसकी मां के पास छोड़ दिया। फिलहाल दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जल्द ही मामले को लेकर खुलासा किया जाएगा।
इस लिंक को शेयर करें

