नीट छात्र आत्महत्या पर परिवार से मिले राजेंद्र गुढा! कलेक्टर को कहा - "अंग्रेज अफसर भी आपसे बेहतर थे"

NEET Student Suicide Sikar: नीट पेपर के लीक होने के बाद छात्र प्रदीप मेघवाल की आत्महत्या का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। रविवार 24 मई की शाम पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढा (Rajendra Gudha) प्रदीप के परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को सांत्वना दी और मौके पर ही सीकर जिला कलेक्टर को फोन कर प्रशासनिक अधिकारियों के काम करने के तरीके और संवेदनशीलता पर सवाल उठाए।
राजेंद्र गुढा ने परिवार के सामने ही जिला कलेक्टर को फ़ोन लगाया और कहा – नीट पेपर लीक की वजह से सीकर में जिस छात्र ने सुसाइड किया है, उसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन ने सांत्वना देने जितना काम भी नहीं किया है। गुढा ने कलेक्टर को कहा कि इस आत्महत्या और पेपरलीक की वजह से सीकर बदनाम हो रहा है उअर आप परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचे। आपसे बेहतर तो अंग्रेज़ अफसर थे। की आपमें इतनी भी संवेदना नहीं बची है?
कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी उनसे लगातार संपर्क में थे और खबर रख रहे थे, जिस पर गुढा ने कहा कि मैं अभी पीड़ित परिवार के घर में ही बैठा हूँ। यहाँ पर एक पटवारी तक नहीं आया है। उल्टा, जो दो अधिकारी आए, उन्होंने भी पीड़ित परिवार को धमकाया और प्रताड़ित किया है।
बात के दौरान गुढा ने फ़ोन पीड़ित के पिता को दिया, जिन्होंने कहा कि अधिकारियों सुनील जांगिड़ और राजेश बुड़ानिया ने उन्हें धमकाया और प्रताड़ित किया। बुड़ानिया ने धमकाते हुए कहा, “तेरी जांच तेरे घर से शुरू करवा देता हूं।”
पीड़ित पिता की शिकायत पर कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लिया और मामले की जाँच करवाने की बात कही। कहा कि आपने जो दो नाम बताए हैं, उनकी जाँच होकर उनपर कार्यवाही होगी।
दरअसल, प्रदीप मेघवाल झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र का रहने वाला था और पिछले तीन साल से सीकर में कोचिंग कर नीट-यूजी की तैयारी कर रहा था। 3 मई को परीक्षा दी थी और अच्छे अंक आने की उम्मीद थी, लेकिन पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की खबर से उसे गहरा धक्का लगा और वह मानसिक तनाव में चला गया। तनाव के चलते 15 मई को उसने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि जाँच में जो तथ्य सामने आएँगे, उनके आधार पर कथित दोषियों पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
इस लिंक को शेयर करें

