NEET UG 2026: OMR स्क्रूटनी में फर्जीवाड़ा! NTA ने पकड़ी AI से बनी शीट्स-डॉक्यूमेंट

NEET UG 2026 रीएग्जाम के नतीजों और OMR शीट को लेकर जारी विवाद के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा दावा किया है। एजेंसी का कहना है कि OMR स्क्रूटनी के लिए कई अभ्यर्थियों ने OMR शीट्स में डिजिटल छेड़छाड़ और AI की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और वही जमा करा दी। यानी AI जेनरेटेड शीट्स के आधार पर वो स्क्रूटनी करा रहे हैं। जिसके बाद NTA ने साफ किया है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक OMR शीट्स की जांच में ये फर्जीवाड़ा सामने आया है। NTA के मुताबिक स्क्रूटनी के दौरान कई OMR शीट्स सामने आईं, जिनकी जांच में गंभीर गड़बड़ियां मिलीं। एजेंसी का दावा है कि इनमें से कुछ दस्तावेज पूरी तरह AI टूल्स की मदद से तैयार किए गए थे, जबकि कुछ में डिजिटल एडिटिंग कर वास्तविक OMR शीट को बदलने की कोशिश की गई।
सोशल मीडिया पर वायरल दावों के बाद बढ़ी जांच
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाए थे कि उनकी OMR शीट और दिए गए मार्क्स में भारी अंतर है। कई स्क्रीनशॉट और कथित OMR शीट्स भी वायरल हुईं। इन दावों के बाद NTA ने तकनीकी जांच शुरू की। एजेंसी का कहना है कि जांच में कुछ वायरल दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं।
NTA की दो टूक चेतावनी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अगर कोई अभ्यर्थी, उनके पैरेंट्स या कोई और फर्जी OMR शीट, AI-जेनरेटेड दस्तावेज या डिजिटली मॉर्फ्ड रिकॉर्ड जमा करता है तो उसके खिलाफ भारतीय कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
OMR विवाद क्यों बना बड़ा मुद्दा?
NEET UG 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद कई छात्रों ने दावा किया कि उनके अंक और OMR रिकॉर्ड में अंतर है। कुछ मामलों में स्कोर बदलने और OMR शीट में गड़बड़ी के आरोप भी लगे। इन आरोपों के बीच NTA ने अभ्यर्थियों को OMR चैलेंज का अवसर दिया था। अब एजेंसी का कहना है कि कुछ शिकायतों में फर्जी और AI से तैयार दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पूरे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।
ये भी पढ़ें- जयपुर में युवक का फ्रैक्चर हाथ लेकर 40 घंटे घूमती रही पुलिस, घंटों थाने के बाहर बैठाए रखा
इस लिंक को शेयर करें

