होम/rajasthan/nia-action-sriganganagar-notice-pasted-lawrence-bishnoi-gangster-vishal-pachar

NIA का बड़ा एक्शन, श्रीगंगानगर में लॉरेंस के गुर्गे विशाल पचार के घर के बाहर चस्पा किया नोटिस, मुनादी भी करवाई

NIA का बड़ा एक्शन, श्रीगंगानगर में लॉरेंस के गुर्गे विशाल पचार के घर के बाहर चस्पा किया नोटिस, मुनादी भी करवाई
राजस्थान
20 Jun 2026, 03:50 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

NIA action Sri Ganganagar: श्रीगंगानगर में लॉरेंस गैंग के गुर्गे विशाल पचार के घर के बाहर एनआईए ने मुनादी करवाकर पोस्टर चिपकाए हैं। इस कार्रवाई के दौरान घर के आगे बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसमें लिखा था न ह मिल रहा है और न ही कोर्ट में पेश हो रहा है। एनआईए ने यह पोस्टर सिर्फ घर के बाहर नहीं बल्कि बस स्टैंड, नगर परिषद् और लीना चौक पर भी चिपकाए हैं। विशाल पर आरोप है कि वह लॉरेंस गैंग के लिए पाकिस्तान से हथियार और ड्रग्स मंगवाता था। बता दें कि विशाल का घर श्रीगंगानगर के वार्ड नंबर 14 में शनि मंदिर के पास स्थित है।

रोहित गोदारा के जरिए विदेश भागा

एनआईए की मानें तो विशाल पचार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है। वह कई संगीन धाराओं में आरोपी है। लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहा है और न हीं पुलिस को मिल रहा है। ऐसे में कोर्ट ने कहा कि वह समन से बचने के लिए खुद को छिपाकर बैठा है। एनआईए से मिली जानकारी के अनुसार उसने 11 मार्च 2020 को जयपुर में पासपोर्ट बनवाया और रोहित गोदारा से संपर्क कर नेपाल के जरिए भारत से फरार हो गया।

ऐसे करता था तस्करी

बॉर्डर एरिया से होने के कारण लॉरेंस ने पचार को यहां की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद विशाल ने पाकिस्तान में बैठे आरोपियों से सीधा कनेक्शन बनाया। इसके बाद बॉर्डर से सटे गांवों में अपना नेटवर्क तैयार किया। बचपन के दोस्त देवेंद्र भंबू को गैंग में शामिल कराया। पाकिस्तान से सुनसान जगहों पर तस्करी के पैकेट गिरवाता था। इसके बाद उसे अन्य जगहों पर सप्लाई करवाता था।

ऐसे हुआ गैंगस्टरों से संपर्क

विचार के पिता शराब के ठेके पर सेल्समेन थे। ऐसे में विशाल भी उनके साथ जाने लगा। इसके बाद ठेके पर उसकी दोस्ती कई गैंगस्टरों से हुई और उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा। विशाल के खिलाफ फिरौती मांगने के राजस्थान और पंजाब में 11 मामले दर्ज है। गंगानगर पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। इसके अलावा इंटरपोल की ओर से भी नोटिस जारी किया जा चुका है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.