होम/rajasthan/panchna-dam-canal-dispute-khandip-farmers-mahapanchayat-water-demand

Panchna Dam Canal Dispute: नहरों में पानी छोड़ने को लेकर खंडीप में किसानों की महापंचायत, दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक किया जाम, सरकार को दी चेतावनी

Panchna Dam Canal Dispute: नहरों में पानी छोड़ने को लेकर खंडीप में किसानों की महापंचायत, दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक किया जाम, सरकार को दी चेतावनी
राजस्थान
17 Jun 2026, 05:45 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Panchna Dam Canal Water Dispute: पांचना बांध से कंमाउड एरिया की नहरों में पानी छोड़ने को लेकर सवाईमाधोपुर के खंडीप में लगातार 13 दिनों से किसानों की महापंचायत चल रही है। इधर कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने इसको लेकर सीएम भजनलाल शर्मा को एक पत्र लिखा है। इस आंदोलन में अब समाज के बड़े-बुजुर्ग और महिलाएं भी बड़े स्तर पर शामिल हो रही है। आज महापंचायत में शामिल कुछ महिलाएं खंडीप रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन के पास पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार करीब आधे घंटे तक महिलाएं रेलवे ट्रैक पर मौजूद रहीं। इसके बाद रेलवे पुलिस और प्रशासनिक अमला एक्टिव हो गया। इस दौरान किसी ट्रेन की आवाजाही नहीं थी ऐसे में रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। घटना की जानकारी के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने मिलकर महिलाओं और प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। फिलहाल प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।

आश्वासन से काम नहीं चलेगा

आज हुई महापंचायत में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण खंडीप पहुंचे। इस दौरान लोकगीतों की धुन पर डीजे बजे। जिसमें महिलाएं नाचती नजर आई। इससे पहले मंगलवार को डीएम कानाराम, एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी और अन्य अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की थी। इस बैठक में कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा, पांचना विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में प्रभावित गांवों के सरपंच शामिल हुए। इस दौरान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। पिछले 20 सालों से हम लोग नहरों में पानी का इंतजार कर रहे हैं।

आज हुई महापंचायत में किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 27 जून तक उनकी मांगों पर कोई फैसला नहीं होता है तो 28 जून से और उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने मामले में सीएम भजनलाल शर्मा से हस्तक्षेप करने और न्यायालय के आदेश की पालना सुनिश्चित करने की मांग की है। ऐसे में अब सभी की नजरें सरकार के आदेश पर टिकी है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.