पचपदरा में PM नरेंद्र मोदी ने किया पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, CM भजनलाल ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 साल से अटकी बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी का आखिरकार उद्घाटन कर दिया। धोरों की धरती से ये रिफाइनरी अब राजस्थान के विकास की नई गाथा लिखेगी। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी का मंच पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका शॉल पहनाकर स्वागत किया।
इन विकास कार्यों का भी दी सौगात
बालोतरा के पचपदरा में पीएम मोदी ने रिफाइनरी के साथ ही 1 लाख करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की वर्चुअली सौगात दी है। जिसमें जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास (वर्चुअली), 54 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। जिसका कार्यक्रम जयपुर के SMS स्टेडियम में हुआ। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं।
इसके अलावा पीएम मोदी ने NH-125A के फोरलेन प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। बीकानेर के 1000 मेगावाट और 300 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी जोन की ट्रांसमिशन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
पीएम मोदी ने LPG टैंकर, डीजल, पेट्रोल के टैंकरों को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने 5 नवनियुक्त कर्मचारियों तो प्रतिनियुक्ति पत्र दिया।
कांस्टेबल को रोककर उसकी थपथपाई पीठ
उन्होंने पिंटाराम गरासिया को राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर नियुक्ति पत्र दिया। पीएम मोदी ने गरासिया को रोक कर उससे बातचीत की और उसकी पीठ थपथपाई। ये देखकर पूरी सभा में तालियां बजने लगीं और मोदी-मोदी के नारे लगने लगे।
खबर अपडेट की जा रही है-
इस लिंक को शेयर करें

