होम/rajasthan/pm-modi-to-inaugurate-new-jodhpur-airport-terminal-on-july-4

पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'पश्चिमी राजस्थान की कनेक्टिविटी का केंद्र बनेगा'

पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'पश्चिमी राजस्थान की कनेक्टिविटी का केंद्र बनेगा'
राजस्थान
26 Jun 2026, 07:38 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

पीएम नरेंद्र मोदी 4 जुलाई राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग और पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली से जोधपुर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जोधपुर पिछले साढ़े तीन दशक से इसका इंतजार कर रहा था, अब यह जनता की सेवा के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि जोधपुर का एयरपोर्ट केवल शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि वह पूरे पश्चिमी राजस्थान की एयर कनेक्टिविटी का प्रमुख केंद्र है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की इकोनॉमी में तेजी से विस्तार हुआ है। इसके साथ ही हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण पुराने एयरपोर्ट टर्मिनल पर लगातार दबाव बढ़ रहा था। ऐसे में नए और आधुनिक टर्मिनल का निर्माण समय की आवश्यकता बन गया था। उन्होंने आगे कहा कि निरीक्षण के लिए टीम पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं आज शाम या कल तक पूरी हो जाएगी।

नए टर्मिनल की विशेषताएं

बता दें कि पुराने टर्मिनल के पास ही नया टर्मिनल भवन तैयार किया गया है। उद्घाटन के एक महीने बाद ही नए टर्मिनल से ऑपरेशन शुरू हो जाएगा। नए टर्मिनल में जोधपुरी पत्थर का इस्तेमाल नहीं हुआ है। वहीं बात करें यात्री भार की तो नए टर्मिनल की यात्री भार क्षमता करीब 25 लाख है। 8 बोर्डिंग गेट बनाए गए है। इसके अलावा 6 एयरो ब्रिज, 12 प्लेन की पार्किंग, 4 डिपार्चर गेट, 20 चैक इन काउंटर की सुविधा भी नई टर्मिनल बिल्डिंग में है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.