होम/rajasthan/rajasthan-57-asp-transfer-order-after-ias-ras-transfer

राजस्थान में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 57 ASP के तबादले, गृह विभाग ने जारी की सूची

राजस्थान में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 57 ASP के तबादले, गृह विभाग ने जारी की सूची
राजस्थान
19 Aug 2026, 11:33 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

IAS Transfer: बीते दिन IAS-RAS अधिकारियों के तबादलों के बाद सरकार ने पुलिस प्रशासननिक व्यवस्थआ में भी बड़ा फेरबदल किया है। राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों यानी ASP के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। 19 अगस्त को वरिष्ठ शासन उप सचिव (पुलिस) रत्नेश कुमार शर्मा ने ये लिस्ट जारी की है। अब जल्दी ही ये 57 अधिकारी अपने नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

IAS-RAS तबादलों के बाद पुलिस महकमे में बदलाव

राजस्थान सरकार ने इससे एक दिन पहले प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ा फेरबदल किया था। 18 अगस्त को सरकार ने 40 IAS और 53 RAS अधिकारियों के तबादले किए थे। इस फेरबदल में कई जिलों और प्रशासनिक पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई थीं।

इसके अगले ही दिन पुलिस विभाग में 57 ASP के तबादलों को प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

इन ASP अधिकारियों की बदली पोस्टिंग

गृह विभाग के आदेश में के मुताबिक, राजेन्द्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर लगाया गया है। भूपाल सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जयपुर ग्रामीण से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, SSB जयपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है।

रामेश्वर लाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला श्रीगंगानगर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जयपुर ग्रामीण लगाया गया है। अनूप सिंह को जयपुर विकास प्राधिकरण के उप पुलिस अधीक्षक पद से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, आमेरगेट जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

चुनावी तैयारियों के बीच पुलिस व्यवस्था में बदलाव

राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तैयारियां तेज हैं। जयपुर में भी चुनावी प्रक्रिया के मद्देनजर पुलिस महकमे में बदलाव किए गए हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.