ATS की बड़ी कार्रवाई, टोंक से युवक को दबोचा, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का शक

राजस्थान एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टोंक से संदिग्ध को अरेस्ट किया है। हिरासत में लिए गए युवक का नाम वासित है, एजेंसी को शक है कि वह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है। फिलहाल एटीएस युवक को पड़कर जयपुर लाई है और पूछताछ कर रही है। इसके अलावा एटीएस युवक को लेकर दिल्ली भी जा सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एटीएस को सूचना मिली थी कि वासित सीमा पार से किसी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सपंर्क में था। इसके साथ ही एटीएस यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक उसने कौनसी सूचनाएं पाकिस्तान भेजी है? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
ये सामान किया जब्त
इसके अलावा एटीएस ने वासित के घर की तलाशी ली। इस दौरान वहां से मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिवाइस जब्त किए हैं। वहीं संदिग्ध बैंक खातों का विवरण भी निकाल रही है। इसके अलावा कई अन्य दस्तावेज भी एटीएस ने जब्त किए हैं। इसके अलावा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसने प्रदेश या किसी अन्य राज्य में कोई नेटवर्क नहीं खड़ा किया था।
इस लिंक को शेयर करें

