होम/rajasthan/rajasthan-blood-donation-camp-new-rule-50-percent-government-blood-bank

राजस्थान में Blood Donation के नियम बदले! अब हर कैंप को जमा कराना होगा 50% ब्लड

राजस्थान में Blood Donation के नियम बदले! अब हर कैंप को जमा कराना होगा 50% ब्लड
राजस्थान
31 Jul 2026, 07:05 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Rajasthan Blood Donation Camp New Rule: राजस्थान में अब ब्लड डोनेशन कैंप के काम में बड़ा बदलाव होने वाला है। राज्य सरकार ने रक्तदान कैंप को लेकर नया नियम लागू किया है कि अब से किसी भी ब्लड डोनेशन कैंप में जो खून जमा होगा, उसका 50 प्रतिशत हिस्सा अनिवार्य रूप से सरकारी ब्लड बैंकों में जाएगा। यह नियम प्रसूताओं को फ्री में खून उपलब्ध करवाने की ज़रुरत के आधार पर लागू किया गया है।

यह नियम उन कैंपों पर लागू होगा जो सामाजिक कार्यक्रमों, जन्मदिनों या जयंतियों पर लगाए जाते हैं। सरकार आपको ब्लड डोनेशन कैंप लगाने की परमिशन ही तब देगी, जब आप कलेक्ट किये गए ब्लड में से आधा हिस्सा सरकारी अस्पतालों के बैंक में जमा करवाने का वादा करेंगे।

क्यों शुरू हुआ यह नया नियम

दरअसल, कुछ ही समय पहले राजस्थान सरकार ने यह फैसला लिया था कि अस्पतालों में प्रसूताओं को मुफ्त और बिना रिप्लेसमेंट के रक्त उपलब्ध करवाया जाएगा। लेकिन ब्लड बैंकों में बिना रिप्लेसमेंट के ब्लड उपलब्ध करवाने पर खून की कमी पड़ने की सम्भावना है। सरकारी अस्पतालों में हर साल करीब 1.5 लाख यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है। पहले से ही कैंप कम लगने और रक्तदान कम होने से कमी बनी रहती थी। इसलिए सरकार ने ब्लड डोनेशन कैंप के लिए यह नियम लागू किया है। इस नियम से प्रसूति वार्डों में खून की कमी को पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

डॉक्टरों ने की अपील

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी आम लोगों से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि सरकार के नए फैसले के बाद रक्त की मांग स्वाभाविक तौर पर बढ़ेगी, इसलिए इसमें लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। सरकार का लक्ष्य है कि जरूरतमंद मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं को वक़्त रहते रक्त मिल सके।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.